सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घेराबंदी कर पकड़ी शराब की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

सीधी : पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कमर्जी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.पुलिस टीम ने अवैध मदिरा के परिवहन को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

कार्यवाही का विवरण: भागने की कोशिश नाकाम

थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक इन्द्राज सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चुरहट की ओर से एक बिना नंबर की बाइक पर अवैध शराब की बड़ी खेप पटपरा की ओर ले जाई जा रही है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम पटपरा के पास चुरहट-अमिलिया रोड स्थित तालाब के पास सामरिक घेराबंदी की.

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक आती दिखी.पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें चारों ओर से घेरकर दबोच लिया.

आरोपी एवं ज़ब्ती का विवरण

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान शिवम पटेल (19 वर्ष) और राजू उर्फ अमरीश पटेल (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धुम्मा के रूप में हुई है.

ज़ब्त सामग्री

अवैध शराब: 06 कार्टून देसी प्लेन मदिरा (कुल 300 पाव, 54 लीटर).

अनुमानित कीमत: लगभग ₹24,000/- वाहन: परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक (कीमत लगभग ₹70,000/-)।

वैधानिक कार्यवाही

पुलिस ने कुल ₹94,000/- का मशरूका ज़ब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले में विवेचना जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com