सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गिरोह सहित खरीददार गिरफ्तार, 2.50 लाख के 4 मोटरसाइकिल बरामद

सूरजपुर: जिले की भटगांव पुलिस ने चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.

ग्राम महेशपुर निवासी सूरज प्रसाद पिता ओगर साय ने 13 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सोनगरा आमाडांड बाजार से उसकी बाइक चोरी हो गई है. इसी तरह जरही निवासी भैरव शर्मा पिता स्व. रामकेश्वर शर्मा ने भी 16 अगस्त को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया.

जांच में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही शुभम सोनी निवासी जंगलपारा जरही को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करने और चोरी की गाड़ियां अंबिकापुर निवासी कबाड़ी मनोज सोनी एवं उसके बेटे प्रिंस सोनी को बेचने की बात स्वीकार की. मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी आकाश कुमार चौबे, दीपक कुमार केवंट और प्रिंस सोनी को भी गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने दुर्गा पूजा के समय ग्राम करौटी और ग्राम दवना से भी दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूली. पुलिस ने उनसे हीरो एचएफ डीलक्स, बजाज प्लेटिना और सीडी 100 मोटरसाइकिलें बरामद कीं.

गिरफ्तार आरोपी
(1) शुभम सोनी (22 वर्ष),
(2) आकाश कुमार चौबे (26 वर्ष),
(3) दीपक कुमार केवंट (25 वर्ष),
(4) प्रिंस सोनी (18 वर्ष 8 माह)।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी एवं उनकी टीम- राजकिशोर खलखो, सुशील मिश्रा, संजय कुमार, दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल, राधेश्याम साहू, श्याम सिंह और बबलु राजवाड़े की अहम भूमिका रही.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com