जबलपुर में बड़ी कार्रवाई 50 से ज्यादा मामलों में शामिल कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर : जिले में अपराधों पर नकेल कसते हुए रांझी थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.पुलिस ने करीब 50 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला,
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है.पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह रात के समय घर से बाहर निकली थी, तब शुभम मेहरा और गगन मेहरा नामक दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की और अभद्र व्यवहार किया.
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी गगन मेहरा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया आरोपी गगन मेहरा का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, आरोपी पर विभिन्न थानों में 50 के करीब गंभीर मामले दर्ज हैं.पुलिस अब आरोपी की उन सभी मामलों की जमानत खारिज (Cancel) करवाने की तैयारी कर रही है जिनमें वह पहले बाहर आया था।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोलानी ने बताया
आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.









