
डूंगरपुर: जिले में शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रशासन ओर चिकित्सा विभाग एक्शन मोड में कार्य कर रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीमलवाड़ा पीठ क्षेत्र में अचानक छापेमारी की. विभाग की इस “सरप्राइज चेकिंग“ से इलाके में हड़कंप मच गया. टीम ने मैसर्स सैफी, इलियाज और अनम किराना स्टोर का निरीक्षण किया.
जांच के दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब दुकानों पर ’पेप्सी चुस्की’ में अधिक स्तर पर कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल पाया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी आसिमदीन और उनकी टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए लगभग 220 किलो पेप्सी चुस्की को ज़ब्त किया और उसे नियमानुसार टेम्पो में भरकर मौके पर ही नष्ट करवा दिया एवं करीब 18 किलो कुरकुरे, नमकीन, सोनपापड़ी जो अवधिपार मिली उसे नष्ट करवाया गया.
होली पर विशेष नज़र : मिलावट के खिलाफ ज़िले भर में सैंपलिंग अभियान तेज़









