सहारनपुर में नशे पर बड़ी चोट! ऑपरेशन सवेरा में 5.60 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

इसी क्रम में थाना नकुड़ पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने दिनांक आज चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की.पुलिस टीम ने कस्बा अम्बेहटापीर से ग्राम चढ़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त सलमान पुत्र भूरा, निवासी मोहल्ला महल, कस्बा अम्बेहटापीर, थाना नकुड़ को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रहीथान.बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 74/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध नशा कारोबार को पनपने नहीं.दिया जाएगा

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com