Big News : अश्लील डांस देखने वाले मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को आयुक्त कावरे ने किया निलंबित, आदेश जारी

रायपुर( राजेंद्र ठाकुर )। देवभोग में ओपेरा आयोजन के नाम पर अश्लील डांस देखने वाले अश्लील डांस देखने वाले मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इससे पहले एसडीएम तुलसीदास मरकाम के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी और एसडीएम को कलेक्ट्रेट अटैच किया गया था। अब रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने इस मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

जानें क्या था मामला
दरअसल, पूरा मामला मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव का है, जहां ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के नाम पर आयोजन रखा गया था, लेकिन मनोरंजन के बदले अश्लीलता जमकर फैलाई गई. बाकायदा इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम द्वारा अनुमति भी दी गई थी, एवं कार्यक्रम से पहले बार बालाओं द्वारा सोशल मीडिया पर दर्शकों को आमंत्रित किया गया था.

इस पूरे आयोजन में जमकर पैसों की झाड़ियां लगाई गईं. लगातार जिस तरीके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उसके बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है. अश्लील हरकत करते हुए पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिख रहे हैं, वहीं दर्शक भी नजर आ रहे हैं. पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी, मैनपुर के एसडीएम, वे भी बार बालाओं के साथ झूमते हुए, पैसे उड़ाते हुए एवं चांस मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com