गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, 7 बालिकाएं शामिल

गाजीपुर :यूपी बोर्ड की परीक्षा जो इन दोनों जनपद में संचालित हो रही है जिसमें करीब 137000 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं और उनकी परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए परीक्षा से पूर्व ही सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और परीक्षा के ड्यूटी में लगे अधिकारियों को कडे निर्देश दिए गए थे कि किसी भी हाल में नकल के साथ ही दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले परीक्षा में शामिल न हो लेकिन नकल माफिया अधिकारियों के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार नकल के साथ ही दूसरे परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवा रहे हैं.
इसी के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बुधवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें हाई स्कूल के प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर कुल आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। और इन आठ पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों में सात बालिकाएं शामिल रहे.
मॉ. वीणा वादिनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदासपुर खुर्द जलालाबाद में सात मामलों में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों को परीक्षा देते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया.वहीं विद्यालय कोड 1067 किरतू राय इंटर कॉलेज, अठगांवा में एक अन्य मामले में पंजीकृत छात्र की जगह दूसरे युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया.
केंद्र व्यवस्थापक को उस वक्त शक हुआ जब जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर आज सभी परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट चेक किया जा रहे थे तब एक परीक्षार्थी के नाम के आगे थापा लगा हुआ था लेकिन परीक्षा देने वाली परीक्षार्थी स्थानीय दिख रही थी लेकिन प्रवेश पत्र पर इसी लड़की का फोटो लगा हुआ था.
जिस पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे परीक्षा देने की अनुमति दिया लेकिन परीक्षा देने के दौरान जब उसके गतिविधियों में कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखा तब केंद्र व्यवस्थापक ने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाकर जब कड़ी पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह सिर्फ अकेली नहीं बल्कि उसके साथ कुल सात लड़कियां इसी विद्यालय में परीक्षा दे रही हैं.
जिसके बाद गहन चेकिंग किया गया और सभी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया.
सभी मामलों में संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.अधिकारियों ने आगे भी कड़ी निगरानी जारी रखने की बात कही है.
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि आज जनपद के हाई स्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 8 ऐसे परीक्षार्थी पकड़े गए जो दूसरे की स्थान पर परीक्षा दे रहे थे जिसमें सात बालिकाएं शामिल रहे और सभी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले किया.
गया उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही सभी परीक्षार्थियों के गहन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे जिसका परिणाम यह रहा की एक तरफ जहां या आठ परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पाई गई है वहीं करीब पूरे जनपद में 175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षा छोड़ दिया.
बाइट-प्रकाश सिंह-जिला विद्यालय निरीक्षक











