बीजापुर में सुरक्षाबलों में मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया खूंखार नक्सली दिलीप बेड़जा

बीजापुर। बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने DVCM दिलीप बेड़जा को मार गिराया है। वहीं अभी भी सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जानें और फंसे होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com