Bigg Boss 19 में आ सकता है द ट्रेटर्स का यह कंटेस्टेंट, हर्ष गुजराल ने कहा था- लग रहा है जैसे सच में मर गया

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा तेज है, सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस बार फैंस को अपने पसंदीदा शो के लिए काफी इंतजार करना पड़ा, लेकिन उस कमी की भरपाई करने के लिए शो में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी जो फैंस का रोमांच कई गुना बढ़ा देंगी। बात खिलाड़ियों की करें तो अभी तक कई कंटेस्टेंट का नाम इस शो के लिए सामने आ चुका है, लेकिन दर्शकों को आधिकारिक लिस्ट का इंतजार है। इसी बीच करण जौहर होस्टेड शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा रहे एक खिलाड़ी का नाम भी सामने आया है, जो सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकता है।

बिग बॉस में नजर आ सकते हैं यह एक्टर

हम बात कर रहे हैं ‘वेदा’, ‘तेजस’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आशीष विद्यार्थी के बारे में। आशीष विद्यार्थी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम के शो ‘द ट्रेटर्स’ में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, उन्हें ज्यादातर मौकों पर खुद को डिफेंड करते या फिर आराम फरमाते ही देखा गया। इसी बात पर हर्ष गुजराल ने उनके बाहर होने के बाद मजाकिया लहजे में कमेंट भी किया था। हर्ष गुजराल ने आंगन में पड़ी एक खटिया की तरफ इशारा किया जिस पर आशीष लेटे रहते थे और कहा- यहीं खटिया पर लेटे रहते थे, यार ऐसा लग रहा है कि बंदा सही में मर गया।

सीजन 19 में क्या कुछ नया लाएंगे मेकर्स

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आशीष विद्यार्थी बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। खबर है कि उन्हें सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के बारे में चर्चा है कि इस बार दर्शक इसे ओटीटी के साथ-साथ टीवी पर भी देख पाएंगे। पहले एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ पर रिलीज किए जाएंगे और फिर अगले दिन दर्शक इसे टीवी पर देख पाएंगे। चर्चा है कि इस बार मेकर्स शो में एक AI डॉल भी बतौर कंटेस्टेंट ला सकते हैं। शो से जुड़े ताजा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close