बिहार: चैत्र माह के आरंभ में ही सूर्य की तपिश, पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग, डेढ़ सौ घर प्रभावित  

औरंगाबाद: चैत्र माह के आरंभ में ही सूर्य की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम के प्रकोप से त्रस्त ग्राम पंचायत मटपा के वार्ड संख्या चौदह के निवासियों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है.

वार्ड सदस्य प्रतिनिधि फुलेंद्र भुईयां ने बताया कि विगत एक सप्ताह से नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई ठप्प है जिससे डेढ़ सौ घर प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग को सूचना दी गई है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का निष्पादन नहीं हो पाया है. सामुहिक प्रयास से मिस्त्री को बुलाकर जांच कराया गया जिसमें मोटर में तकनीकी समस्या होने की बात सामने आयी.

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त वार्ड में ज्यादातर गरीब मजदूर रहते हैं. अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्या और विकट हो सकती है.

उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का निष्पादन करने की मांग की है. पीएचडी विभाग के जेई सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर यथाशीघ्र नल जल की सप्लाई चालू कराई जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close