बिलासपुर: एक साथ 17 बकरा-बकरी की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में दहशत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही समय में 17 बकरा-बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। मृत बकरा-बकरी के पेट फटे हुए पाए गए हैं और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

अज्ञात हमले की आशंका, पुलिस जांच शुरू

ग्रामीणों का मानना है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पशुओं पर हमला किया हो सकता है। सभी बकरा-बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना कैसे और किस वजह से हुई।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com