CG News-पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी शिकायतों पर कोई सुनवाई न होने से काफी आहत हैं। इसी कारण सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

CG News-धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम अछोटा में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। गांव के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा दे दिया है

जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गांव के पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और जांच में सही पाए जाने के बावजूद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

क्या हैं आरोप?

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में कई अनियमितताएं हुई हैं। इनमें से कुछ प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं.दीनदयाल उपाध्याय योजना के नाम पर शासकीय जमीन बेच दी गई।

तालाब सौंदर्यीकरण के लिए मिले करीब ₹15 लाख का गबन किया गया।गांव के तालाबों से अवैध रूप से मुरुम निकालकर बेचा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इन सभी मामलों की शिकायत प्रशासन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की थी। जांच में ये आरोप सही भी पाए गए, लेकिन इसके बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

दरवाजे पर चिपकाए इस्तीफे

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी शिकायतों पर कोई सुनवाई न होने से काफी आहत हैं। इसी कारण सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

लेकिन, जब वहां कोई बड़ा नेता इस्तीफा लेने के लिए मौजूद नहीं था, तो उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र भाजपा कार्यालय के गेट पर ही चिपका दिया और वापस लौट गए। यह घटना पार्टी के लिए एक गंभीर स्थिति पैदा करती है और स्थानीय स्तर पर असंतोष को उजागर करती है।

close