जबलपुर में जादू टोने के शक में खूनी तांडव, कुल्हाड़ी के एक ही वार से उड़ा दी गर्दन; जंगल में मिला सिर कटा शव

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने पहले तो मारपीट की फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका गला काटकर हत्या कर दी. ग्राम बिसनपुरा निवासी नन्हेलाल यादव ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे वह अपनी गाय और अन्य मवेशियों को जंगल से चराकर घर लौट रहा था.

तभी अपने भाई भूरालाल यादव के घर के पास उसने देखा कि मधुशाह और पिट्टी यादव ने जादू-टोना करने के शक में उसके भाई भूरा यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे. नन्हेलाल और उसका बेटा सुरेश यादव बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर मौके से फरार हो गए.

मृतक भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था

थाना कुण्डम मे नन्हेंलाल यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिसनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 4 बजे अपनी पालतू गाय अन्य जानवारों को जंगल से चराकर घर वापस आ रहा था. जैसे ही अपने भाई भूरालाल यादव के घर के पास पहुॅचा देखा कि उसके भाई भूरा यादव को जादू टोना करने के शक पर मधुशाह और पिट्टी यादव गाली गलोज करते हुये लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे. तभी उसका बेटा सुरेश यादव आकर बीच बचाव किये तो दोनों लाठी डंडे से उसके और सुरेश के साथ मारपीट करने लगे. जिससे उसके सिर में पीछे तरफ, चेहरे में चोट आयी तथा बेटे सुरेश यादव केा डंडे से मारपीट कर वायें ऑख में चोट पहॅुचा दी.

तभी दोनों उसके भाई भूरा यादव के साथ मारपीट कर जान से मारने की कहते हुये भूरा यादव केा साथ लेकर चले गये. वह डर के कारण अपने बेटे के साथ घर चला गया था. सुबह लगभग 8 बजे अपने भाई भूरा यादव के घर जाकर देखा भैसें एवं बकरी सार में बंधी हुयीं हैं. उसी समय से भाई भूरा लाल यादव की तलाश कर रहा है. उसके भाई भूरा यादव को मधुशाह एवं पिट्टी यादव मारपीट कर कहीं लेकर चले गये हैं. रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 140(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जिले के कुंडम थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बुधवार रात बिसनपुरा गांव निवासी भूरा लाल यादव के साथ जादू टोने के शक में मधुशाह और पिट्टी यादव गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से मारपीट की थी. भूरा को बचाने उसका भाई नन्हेलाल यादव तथा उसका बेटा सुरेश यादव आए तो आरोपियो ने उन पर भी हमला कर दिया. जिसके कारण उन्हें सिर,चेहरे व आंख में चोट आई थी. इसके बाद आरोपी हत्या करने की धमकी देते हुए भूरा यादव को अपने साथ ले गए.

सिर कटी लाश मिलने से गांव में मचा हड़कंप

शुक्रवार दोपहर में बरा पानी हार में एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई. जिसकी शिनाख्त भूरे लाल यादव के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है. आरोपियों के संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश जारी है.

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कुण्डम सतीष कुमार अंधवानी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी.

वहीं दौरान विवेचना के बरा पानी हार में एक व्यक्ति का शव पडे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को नन्हेलाल यादव ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे बरापानी हार तीन गॉव, बिसनपुरा, बिलगॉव एवं महेशपुर हार के पास उसके छोटे भाई भूरे लाल यादव का शव महेशपुरा में बिना सिर के कटा मिला, तलाश करने पर सिर बडी लाईन टावर के पास महेशपुरी हार में मिला. पिट्टी यादव एवं मधुशाह द्वारा कुल्हाडी से हमला कर उसके भाई भूरा यादव की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये प्रकरण में धारा बढाई जहा रही है.

close