राजस्‍थान में कोटा में नहर में फंसा मिला MP के खिलचीपुर के नीट छात्र का शव

राजगढ़। राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे खिलचीपुर क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय लोकेश दांगी का शव छह दिन बाद नहर में मिला हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार लोकेश दांगी पिछले छह वर्षों से कोटा में एक हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह 17 फरवरी को हॉस्टल से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों की सूचना पर बोरखेड़ा थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह हॉस्टल से निकलते हुए दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।

घटना के बाद से ही कोटा पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुमशुदगी के छह दिन बाद नहर में मिला। शव अंता के समीप चंबल नदी से निकली नहर में फंसा हुआ मिला।
नहर किनारे मिला था मोबाइल व चप्पल
छात्र के वहां से गायब होने के बाद पुलिस को नहर किनारे चप्पल, मोवाइल, टोपी मिले थे। छात्र के गायब होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। लापता होने के बाद पुलिस को कैथून थाना क्षेत्र से गुजरने वाली चंबल नहर के किनारे उसके जूते, चप्पल, टोपी और मोबाइल फोन मिले। इसके आधार पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। लगातार पांच दिन तक तलाशी के बावजूद सफलता नहीं मिली।
कोटा से 40 किमी दूर मिला शव
कोटा से करीब 40 किलोमीटर दूर सोमवार दोपहर में अंता के पास नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। पहचान लोकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार लंबे समय तक पानी में रहने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

सोमवार को हुई थी अंतिम बार बात
.जानकारी के मुताबिक लोकेश कोटा में एक हास्टल में रहकर तैयारी कर रहा है। परिजन प्रतिदिन फोन पर बात करते थे। पिछले सेमवार को एक सप्ताह पहले लोकेश से परिजनों की अंतिम बार बात हुई थी।
.इसके बाद मंगलवार को सुबह फोन लगाया तो उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
.परिजनों ने हास्टल संचालक से संपर्क किया तो पता चला कि उसका मोबाइल हास्टल के ही कक्ष में पाया गया।
.उसने हास्टल में दोपहर में खाना खाया और करीब तीन बजे एक मोबाईल वहीं छोड़कर चला गया।
.फोन रिसीव नहीं करने और संचालक ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह बाहर जाता नजर आया था, जो दोबारा लौटकर नहीं आ सका.

close