BRO Job: सीमा सड़क संगठन (BRO) में 542 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

BRO job।दिल्ली।देश की सीमाओं पर सड़कों के निर्माण व रखरखाव का जिम्मा निभाने वाले सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 542 विभिन्न तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है।

इस भर्ती के तहत व्हीकल मैकेनिक, एमएसडब्ल्यू (पेंटर) और एमएसडब्ल्यू (GEN) जैसे पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री तथा 10वीं पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुरूप आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे, जिसमें भरे गए आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 24 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 324 पद व्हीकल मैकेनिक के लिए, 12 पद पेंटर (MSW) के लिए और 205 पद मल्टी स्किल्ड वर्कर (GEN MSW) के लिए उपलब्ध हैं।

चयन प्रक्रिया में तकनीकी योग्यता व परीक्षा का समावेश होगा। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन फार्म भेजना होगा।

यह भर्ती सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्षा संरचनाओं के विकास में योगदान देना चाहने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com