कोरबा में चला बुलडोजर, 90 एकड़ सरकारी जमीन से 135 कब्जाधारियों पर बड़ी कार्रवाई

कोरबा: जिल के दर्री क्षेत्र स्थित केसी जैन मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 135 कब्जाधारियों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, करीब 90 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर घर, फार्म हाउस और गार्डन बना लिए गए थे.लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया.बताया जा रहा है कि कई प्रभावशाली लोग, ठेकेदार और रईसजादे भी सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए हुए थे.एक-एक कब्जाधारी द्वारा लगभग 60 से 70 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई है.

कार्रवाई के दौरान 4 से 5 जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए. कुछ लोगों को अपना सामान निकालने का मौका मिला, जबकि कई स्थानों पर सामान नहीं हटाया जा सका और बुलडोजर चलाया गया.इस अभियान में कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन की ओर से विमल पाठक तथा नगर निगम का तोड़ू दस्ता प्रभारी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई देर तक जारी रही.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com