कैबिनेट की बैठक…हाफ बिजली योजना पर फैसला संभावित:धान खरीदी की समीक्षा की जाएगी, गौरव दिवस, विधानसभा शीतकालीन सत्र पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक में सरकार की कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों की तैयारियां, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर भी रिपोर्ट पेश की जा सकती है।

शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर चर्चा

बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है।

इसके अलावा, राज्य सरकार की अलग-अलग विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।

गौरव दिवस की तैयारियों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है।

इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग से जुड़ी कुछ प्रस्तावित नीतियों, ग्रामीण विकास योजनाओं और शिक्षा विभाग से संबंधित फैसलों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दे सकते हैं। जिससे राज्य के किसानों और आम लोगों को सीधे लाभ मिल सके।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com