पत्नी को मिलने के लिए बुलाया, चाकू से रेता गला… गंभीर हालात में छोड़कर फरार हुआ पति

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला के तनुकु में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी पति ने शक के चलते अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार करागानी गोविंद और करागानी दिलेश्वरी ने करीब 13 साल पहले परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था. गोविंद मूल रूप से चीपुरुपल्ली के रहने वाले हा और शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर तनुकु चला आया था.

पत्नी पर करना था शक

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही गोविंद अपनी पत्नी पर शक करने लगा और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दिलेश्वरी तनुकु में एक सूखे मेवे की दुकान में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं.

इस बीच परिवार पर कई मुश्किलें भी आईं. उसके छोटा बेटा की बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि कुछ समय पहले गोविंद का पैर सड़क दुर्घटना में टूट गया था. इसके बावजूद दिलेश्वरी अपने पति की सेवा करती रहीं.

की थी पुलिस में शिकायत

बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर दिलेश्वरी ने पुलिस में शिकायत की थी. इससे गोविंद और ज्यादा नाराज हो गया और उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई.

आरोप है कि गोविंद ने बहाना बनाकर पत्नी को अपने पास बुलाया और कहा कि पैर में दर्द के कारण वह चल नहीं पा रहा है। इस पर दिलेश्वरी उसे ठेले पर बैठाकर घर की ओर ले जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गोविंद ने अपने पास रखे चाकू से पत्नी का गला काट दिया.

वारदात के बाद वह पत्नी को गंभीर हालत में छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत तनुकु सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही

close