CG Forest Department Recruitment: वन अधिकार अधिनियम के लिए समन्वयक और सहायक पदों पर भर्ती

CG Forest Department Recruitment।सरगुजा– अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरगुजा जिले में अस्थाई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

पदों का विवरण और मानदेय।CG Forest Department Recruitment

​इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दो तरह के पद भरे जाएंगे:

  • जिला स्तरीय समन्वयक: 1 पद
  • एमआईएस सहायक: 2 पद

​समन्वयक पद के लिए 30,000 रुपये और एमआईएस सहायक के लिए 20,000 रुपये का मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।

यह नियुक्तियां एक वर्ष की अवधि के लिए होंगी, जिसे बजट की उपलब्धता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव।CG Forest Department Recruitment

​इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

  • ​किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक की उपाधि
  • ​कंप्यूटर संचालन का ज्ञान (जैसे एमएस ऑफिस)।
  • ​समन्वयक पद के लिए कम से कम 3 वर्ष और सहायक पद के लिए 2 वर्ष का वन अधिकार अधिनियम से संबंधित क्षेत्रीय कार्य का अनुभव।
  • ​आवेदक की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2025 तक 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

​मिली जानकारी अनुसार चयन प्रक्रिया में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास वन अधिकार प्रकोष्ठ या इस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है। अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। यह पद पूरी तरह से अस्थायी और गैर-सरकारी हैं।CG Forest Department Recruitment

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com