CG Holiday 2025 – स्थानीय अवकाश में परिवर्तन

CG Holiday 2025 -रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर के लिए स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है।

महाअष्टमी के दिन जारी 30 दिसंबर 2025 के अवकाश को परिवर्तित करते हुये अब नुवाखाई 28 अगस्त के दिन के लिए छुट्टी घोषित की गई है। यह अवकाश नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के लिए होगा।

हालांकि स्थानीय अवकाश पर बैंक, कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

आदेश में लिखा है…

‘नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष-2025 के लिए पूर्व में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक-05 फरवरी, 2025 के सरल कमांक-2 में “महाअष्टमी” के अवसर पर दिनांक-30 सितम्बर, 2025 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए, निम्नानुसार स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com