CG News: शिक्षकों से भरी तूफान को ब्रेजा ने मारी टक्कर, 11 घायल, मची अफरा-तफरी!

CG News। कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार देर शाम मरकाटोला घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

गोलापल्ली से रायपुर जा रहे शिक्षकों से भरी तूफान वाहन को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में वाहन में सवार 11 शिक्षकों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

टक्कर से पलटा तूफान वाहन, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

सभी शिक्षकों को समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही चारामा और पुरूर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मरकाटोला घाट क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस खतरे को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करने की अपील की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ब्रेजा कार चालक की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई है यानहीं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close