CG Weather: 2 दर्जन जिलों में तेज बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट

CG weather। monsoon और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज सोमवार से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।आज 30 जून को 25 से 30 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

Cg weather।खास करके bastar-सरगुजा संभाग में 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।

रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर में सर्वाधिक 293.7 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 67.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर , सुकमा, बीजापुर, दबिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, सुरगुजा, सूरजपुर, कोररया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मानसून की द्रोणिका औसत समुद्र तल पर फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तथा समीपवर्ती पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक द्रोणिका दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से एमपी, उत्तरी छग और उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है तथा यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।

इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close