CG Weather Update: बारिश अलर्ट! प्रदेश 15 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

Cg weather update।रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली।
Cg weather update।शाम होते-होते मौसम साफ जरूर हुआ, लेकिन सोमवार की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भारी बारिश हो सकती है।
खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार और तेज बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।cg weather update











