जबलपुर: ‘जहरीली’ मिठाई से कोहराम! 19 बीमार, एक की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश : जबलपुर में सुहागलों की मिठाई खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. बीमारों में 6 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं.सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक मिठाई भेड़ाघाट चौराहे स्थित बीकानेर राजस्थानी दुकान से खरीदी गई थी.परिजनों ने करीब 4 किलो मिठाई ली थी, जिसे में प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया। इसके बाद परिवार और अन्य लोगों ने प्रसाद के तौर पर मिठाई का सेवन किया.मिठाई खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले पेट दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, फिर उल्टी-दस्त शुरू हो गए. गुरुवार रात तक कई लोगों की हालत खराब हो गई.

परिजनों का आरोप है कि मिठाई खराब थी, जिसके कारण सभी की तबीयत बिगड़ी.बीमार लोगों को अलग-अलग समय पर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.बच्चों और महिलाओं को विशेष देखरेख में रखा गया है.एक मरीज को अधिक कमजोरी और लगातार लूज मोशन के कारण गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया.

आरती पटेल ने बताया कि हम लोग भंडारे में गए थे.वहाँ मिठाई खाई थी। वहाँ से आने के बाद रात में पूरी फैमिली को तबीयत खराब लगने लगी.अगले दिन से लूज मोशन शुरू हो गए. मेरे पति को लूज मोशन ज्यादा हो रहे थे, जिससे उन्हें बहुत कमजोरी आ गई। वह बाथरूम के बाहर बेहोश होकर गिर गए और अभी भी कोमा में हैं। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है और एंबुलेंस से नागपुर ले जाया गया है.
मिठाई बीकानेर राजस्थान से मंगवाई गई थी.यह मिठाई भेड़ाघाट चौराहे से खरीदी गई थी.बुधवार को हमने मिठाई खाई थी.बुधवार रात से पेट दर्द शुरू हुआ और गुरुवार दिन में सभी को बुखार आ गया.गुरुवार रात से सबको लूज मोशन और उल्टी होने लगी। मेरे पति की हालत ज्यादा खराब हो गई और शुक्रवार सुबह उन्हें चक्कर आए, जिसके बाद वे कोमा में चले गए। हम लोग कल से अस्पताल में भर्ती हैं। आज पूरे परिवार पर इसका साइड इफेक्ट दिख रहा है और सभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
फूड पॉइजनिंग का शिकार होने बालो में गोटेगांव श्रीधाम के रहने वाले 65 वर्षीय विजय पटेल एवं उनकी 58 वर्षीय पत्नी राजकुमारी बाई इसके साथ ही भेड़ाघाट चौक निवासी 40 वर्षीय नीरज पटेल, दिलीप पटेल, उनकी पत्नी गीताबाई एवं कैलाश पटेल, ऋषिकेश पटेल, ममता पटेल, रूपाली पटेल, इंद्रपाल पटेल, राम रतन पटेल, बती पटेल, रामशरण पटेल, आरती पटेल के इलावा अन्य लोग शामिल है।
रोहित पटेल ने बताया कि परसों भेड़ाघाट चौराहे पर बीकानेर राजस्थान से मिठाई खरीदी गई थी, जिसे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया था.लगभग चार किलो मिठाई खरीदी गई थी.प्रसाद खाने वाले सभी लोगों को तेज लूज मोशन और उल्टी की शिकायत हुई.दो लोग गोटे गांव में भर्ती हैं, कुछ लोग चौक क्षेत्र में इलाज करा रहे हैं,
जबकि एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है.करीब सात-आठ लोग चौक क्षेत्र के हैं, जबकि बाकी लोग गांव से हैं। मंदिर में कथा कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें महिलाएं शामिल थीं.
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने भेड़ाघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.वहीं खाद्य विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित दुकान से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है.