छत्तीसगढ़: दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स दुकान में लगी आग, दमकल के आने से पहले सामान हुआ जलकर स्वाहा…

कोरबा: दर्री थाना अंतर्गत प्रेमनगर में आगजनी के कारण दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है. जहा कुछ ही देर में यहां तस्वीर बदल गई. बताया गया कि बगल में संचालित वेल्डिंग शॉप से निकली चिंगारी इस कदर भड़की की उसने दावानल का रूप ले लिया.
घटना की सूचना मिलने के कुछ देर के बाद यहां पर दमकल पहुंची लेकिन तब तक उनके बचाने लायक कुछ नहीं बचा था. इस घटना में दुकान के संचालक को हजारों का नुकसान हुआ है, वही उसकी आजीविका के सामने एक बड़ी चुनौती पैदा हो गई है.
बताया जा रहा है की घटना बुधवार की दोपहर की है जब दुकान संचालक दुकान बंद कर किसी काम से गया हुआ था. इस दौरान उसे फोन पर सूचना मिला और वह मौके पर पहुंचा जहां उसकी दुकान पर भीषण आग लगी हुई थी इसकी सूचना cseb के दमकल वाहन को दी गई मौके पर पहुंचे ने से पहले ही दुकान पर रख काफी सामान जलकर खाक हो चुके थे.
घटना में एक लाख का हुआ नुकसान
दुकान संचालक आर दुबे ने बताया की दुकान पर बेल्ट, चश्मा,रुमाल, गर्म कपड़े गमछी और छोटे और बड़े लोगों के कपड़े रखा हुआ था लगभग उसे इस आगजनी की घटना में एक लाख का नुकसान हुआ है. जो जलकर खाक हो गया. इस मामले में काफी नुकसान हुआ है.
आसपास कचरे में आग लगाने के बाद आमजन की घटना सामने आती है, इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
दमकल कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लेकिन आने से पहले सामान काफी जल चुका जो उसके बाद भी अपनी मार गया. दमकल कर्मी ने अपील किया कि गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है अक्सर शॉर्ट सर्किट और आसपास कचरे में आग लगाने के बाद आमजन की घटना सामने आती है इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.











