प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रभावी कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान

रायपुर। भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 13 वीं राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 एवं 19 जनवरी 2026 को किया गया था। इस सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रभावी कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ को बड़े- बड़े राज्यों की श्रेणी में खरीफ एवं रबी 2024–2025 मौसम के दौरान सब प्रदर्शन रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के आवरण ,दावों के निपटारा एवं तकनीकी नई विचारों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसके फलस्वरूप यह सम्मान प्रदेश को प्राप्त हुआ। भारत सरकार ने इस विषय में छत्तीसगढ़ शासन की सराहना की है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com