छत्तीसगढ़: राखड़ गाड़ी का आतंक! बिजली खम्भे उखाड़े, इससे पहले 21 खम्भे को किया क्षतिग्रस्त, गांव में छाया अंधेरा

कोरबा: कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में एक बार फिर राखड से राखड वाहन का आतंक देखने को मिला है जहाँ राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने गांव की बिजली लाइन केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया.
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार की दिन रात या घटना सामने आई जहां राखड़ परिवहन में लगे एक वाहन का आतंक देखने को मिला. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनो से इस मार्ग पर राखड से भरे वाहनों का परिवहन हो रहा है. जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. देर रात एक वाहन ढेलवाडीह के आसपास राखड डंप करने के बाद डाला उठाकर तेज रफ्तार में भाग रहा था जहां विद्युत तार को अपनी चपेट में लेते हुए खंभे को तोड़ दिया और इस क्षेत्र में बिजली गोल हो गया जहां आसपास के ग्रामीण रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और गुरुवार की सुबह तक लाइट नही आई.

राखड़ वाहन से प्रदूषण बढ़ते जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार वाहन के चलते लोगों के जान को भी खतरा
ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए इस क्षेत्र में खुलेआम राखड़ को डंप किया जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो असर पड़ ही रहा है इसके अलावा जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है. राखड़ वाहन से प्रदूषण बढ़ते जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार वाहन के चलते लोगों के जान को भी खतरा है. मना करने के बावजूद भी इस क्षेत्र में मनमानी तरीके से यह काम चल रहा है.
घरों की रोशनी बुझी, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी हुए प्रभावित
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी राखड डंप में लगे वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था जहां गांव के लगभग 21 बिजली खंभों को तोड़ दिया था हुए जिसमें काफी नुकसान विद्युत विभाग को हुआ था. लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब दोबारा वही स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी बुझी, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए।मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में वाहन जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.











