Chitrangada Singh ने लखनऊ में Aisshpra Gems & Jewels शोरूम का किया उद्घाटन

Lucknow के आलमबाग क्षेत्र में Aisshpra Gems & Jewels का नया शोरूम खोला गया, जिसका उद्घाटन अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने किया। यह उत्तर प्रदेश में ब्रांड का 14वां और लखनऊ में दूसरा शोरूम है।

इस मौके पर चित्रांगदा सिंह ने ब्रांड के कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि इसकी डिजाइन और क्वालिटी इसे खास बनाती है। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का संतुलन ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कंपनी के कई डायरेक्टर्स और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कंपनी ने इसी अवसर पर अपना नया सब-ब्रांड ‘ज्वेल स्टोरी’ भी लॉन्च किया, जिसमें हल्की, प्रैक्टिकल और किफायती लग्जरी ज्वेलरी पेश की गई है। इस कलेक्शन में 9KT, 14KT और 18KT डायमंड ज्वेलरी शामिल है, जिसे खास तौर पर युवाओं और कामकाजी ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

शोरूम से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद और पारदर्शी सेवा देना है, ताकि हर ग्राहक बेहतर अनुभव के साथ यहां से जुड़े।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close