CM TODAY SCHEDULE: रायपुर में मुख्यमंत्री साय के आज के सभी कार्यक्रमों में दीक्षांत, योजना और पर्यावरण से जुड़े अहम आयोजन शामिल

रायपुर, 05 जून 2026। Vishnudev Sai आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में कई अहम सरकारी एवं जनहित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक योजनाओं से जुड़े विभिन्न आयोजनों के नाम रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा संस्थान के सभागार में आयोजित “चतुर्थ दीक्षांत समारोह” में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 1:05 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वे न्यू सर्किट हाउस पहुंचकर “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 4:30 बजे अरण्य भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे आधे घंटे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

पूरे दिन के इस व्यस्त दौरे में मुख्यमंत्री शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com