छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, अमरकंटक में बिछी सफ़ेद चादर, तापमान में होगी और गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ऐसे कई इलाके हैं जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी के साथ-साथ अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तापमान में और गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

अमरकंटक में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि पेंड्रा में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह के समय अमरकंटक के रामघाट, माई की बगिया, श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में बर्फ जैसी जमी ओस दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढका नजर आया। इस नजारे को देखकर सुबह दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु और स्थानीय लोग ठिठुर गए।
मौसम विभाग ने 19 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग,कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com