छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में शीतलहर की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। वहीं मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से धुंध छाए रहेगी। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com