UP: SIR को लेकर हुआ विवाद…… BLO पर वोट काटने का आरोप; दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मतदाता सूची में नाम काटने और फर्जी वोट जोड़ने के विवाद पर दो पक्षों में भीषण संघर्ष हुआ. इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है.
यूपी के मैनपुरी में एसआईआर को लेकर आज दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ. वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले, जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र की है.
थाना क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में एसआईआर में वोट काटने और फर्जी वोट जोडन को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद हुआ, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले, जिसमें करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
गांव का जुल्फिकार अहमद बीएलओ और गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है. गांव के मुहम्मद आसिफ ने दो दिन पहले गांव में 134 वोट फर्जी बनाने और कुछ वोट काटने की शिकायत बीएलओ जुल्फिकार अहमद से की थी. इसी बात को लेकर बीएलओ और शिकायतकर्ता से कहासुनी हो गई थी.
शनिवार की शाम भी दो पक्षों गाली-गलौज मारपीट भी हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया था. रविवार सुबह फिर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी. तभी दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए. दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले. सुचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस के अनुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं पुलिस ने कहा कि वोट जोड़ने और काटने की शिकायत मिली है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है. मामले की जांच की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है. गांव की निगरानी की जा रही है











