Cooper Connolly: ऋषभ पंत की एक गलती और LSG को पड़ी 83 रनों की मार, कॉनोली ने कूटे 15 छक्के-चौके

Cooper Connolly: ऋषभ पंत की एक गलती और LSG को पड़ी 83 रनों की मार, कॉनोली ने कूटे 15 छक्के-चौके

PBKS vs LSG Match: जब से ऋषभ पंत 27 करोड़ में खरीदे जाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने हैं, तब से ही आईपीएल में उनका वक्त अच्छा नहीं गुजरा है. बल्ले से ऋषभ पंत कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं, जबकि कप्तानी में भी वो फेल ही रहे हैं. यहां तक कि उनकी छोटे-छोटी गलतियां टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुए हैं. ऐसी ही एक गलती उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में की, जिसकी सजा लखनऊ को 83 रन के रूप में मिली.

मगर ऋषभ पंत ने गलती आखिर की क्या? टीम को ये सजा मिली कैसे? चलिए पूरी कहानी बताते हैं. आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने थे. ये मैच पंजाब के होम ग्राउंड में खेला जा रहा था, जिसमें खुद पंजाब ने पहले बैटिंग की. इस बार टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही विस्फोटक ओपनर प्रभसिमरन सिंह आउट होकर लौट गए.

ऋषभ पंत ने की बड़ी गलती

लखनऊ के पास इस शुरुआत को भुनाने का अच्छा मौका था, जब दूसरे ओवर में कूपर कॉनोली क्रीज पर थे. मोहसिन खान के इस ओवर की चौथी गेंद पर कॉनोली के खिलाफ LBW की अपील हुई, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया. बस यहीं पर LSG के कप्तान पंत ने एक ऐसी गलती की, जिसका तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था. असल में लखनऊ के पास मौका था कि वो अंपायर के फैसले के खिलाफ अपील करें और DRS की मदद लें. मगर पंत ने फैसला किया कि वो ऐसा नहीं करेंगे और बस यहीं वो गलती कर गए.

ऋषभ पंत ने DRS ने नहीं लेने का फैसला किया और यही उनके लिए घातक साबित हुआ. कुछ ही देर में रिप्ले में दिख गया कि अगर रिव्यू लिया जाता तो कॉनोली आउट हो जाते. उस वक्त कॉनोली सिर्फ 4 रन पर थे और उनके लिए ये किसी जीवनदान से कम नहीं था. शुरुआत में काफी देर तक रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद कॉनोली का बल्ला चल पड़ा और फिर तो उन्होंने LSG को इस गलती की सजा दी.

कॉनोली ने कर दी छक्के-चौकों की बौछार

कॉनोली ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी ताबड़तोड़ छक्के-चौके जारी रखे. इस दौरान उन्होंने एडन मार्करम के एक ओवर में तो उन्होंने लगातार 3 छक्के ठोक दिए. इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने भी 2 छक्के ठोके और ओवर से कुल 32 रन बटोर लिए. हालांकि कॉनोली अपना शतक पूरा नहीं कर सके और आखिरकार 14वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे. उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में 87 रन कूटे, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के यानि 15 बाउंड्री शामिल थीं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com