उज्जैन में करोड़ों का तांबा स्क्रैप बरामद, लोडिंग में भरकर ले जा रहे 5 गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को रात तांबे के स्क्रैप से भरे हुए पांच लोडिंग वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों की जांच करने पर इनमें 11 टन तांबे का स्क्रैप मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इतनी भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये सभी इंदौर के बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए वाहनों की कीमत 25 से 30 लाख बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई रणकेश्वर मंदिर के पास ब्रिज के नीचे की गई है।

पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस स्क्रैप को लेकर जा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 44 वर्षीय मोहनलाल सोलंकी, 43 वर्षीय शंकर झाला, 55 वर्षीय रामकिशन पंवार, 27 वर्षीय राहुल चौहान और 22 वर्षीय विनायक राठौर शामिल है।

पुलिस कर रही जांच

स्क्रैप बरामद करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। जिसके कारण चोरी का माल होने की संदेह में जब्त किया गया है। पुलिस में आरोपियों को बताया है कि वह पहली बार इस तरह का स्क्रैप लेकर उज्जैन आए थे। इसे इंदौर से लोड किया गया था। ये भी बताया कि उनके साथ मोहसिन नाम का एक व्यक्ति था तो पुलिस की कार्रवाई के दौरान भाग गया।

व्यापारी ने की शिकायत

ऐसे प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीथमपुर के व्यापारी ने यह सूचना दी थी कि उनकी फैक्ट्री से निकलने वाला स्क्रैप उज्जैन में खाली किया गया है। व्यापारी की शिकायत के बाद तुरंत ही कार्रवाई की गई और 5 वाहनों को पकड़ा गया। कंपनी मालिक ने आशंका जताई है कि इस तरह से स्क्रैप की चोरी अप्रैल के महीने से की जा रही है। अब इस बारे में जांच चल रही है कि आखिरकार कौन कौन इसमें शामिल है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close