रायपुर निगम में पार्षदों का हंगामा, नारेबाजी:सभापति ने जताई नाराजगी, विपक्ष बोला- अधूरे वादों पर चर्चा हो, थोड़ी देर में पेश होगा बजट

रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट थोड़ी देर में पेश किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लिए और ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसके अलावा विपक्षी पार्षदों पर कारवाई को लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।

close
Virus-free.www.avast.com