साइबर ठगों की उलटी गिनती शुरू, अब चलेगा सीबीआई-I4C का हंटर, गृह मंत्री अमित शाह ने दी सख्त चेतावनी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
अब साइबर स्कैम करने वालों की खैर नहीं है. ठगी के ईकोसिस्टम को खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीबीआई की नई साइबर क्राइम ब्रांच का उद्घाटन किया. उन्होंने I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) के S4C डैशबोर्ड को लॉन्च भी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, सबसे पहले में सीबीआई और I4C को बधाई देता हूं.
अमित शाह ने कहा, ये ऐसी यूनिट है जिसमें कई अलग-अलग विभाग और यूनिट एक प्लेटफॉर्म पर साइबर क्राइम को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सभी के प्रयास एक ही दिशा में हैं. तभी इच्छित परिणाम मिलते हैं. 11 साल में हमारी जो डिजिटल यात्रा है, उसमें साइबर सिक्योरिटी सबसे ज़्यादा जरूरी है. इसलिए ग्यारह साल की डिजिटल यात्रा को समझना पड़ेगा.











