CSK vs KKR: धोनी की नहीं हुई वापसी, KKR में लौटा भारत का नंबर-1 गेंदबाज

CSK vs KKR: धोनी की नहीं हुई वापसी, KKR में लौटा भारत का नंबर-1 गेंदबाज

IPL 2026, CSK vs KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन फैंस को बड़ी निराशा हाथ लगी. CSK के आइकन और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में भी खेलने के लिए नहीं उतरे. वह पिंडली (कैल्फ) की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं.

धोनी की वापसी के लिए करना होगा इंतजार

एमएस धोनी को सीजन की शुरुआत से पहले ये चोट लगी थी और फिलहाल रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. माना जा रहा है थी कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने से पहले धोनी मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. कुछ दिनों पहले उन्होंने नेट्स में बैटिंग सेशन भी किया था, लेकिन अभी मैच की फिटनेस से थोड़े दूर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को अब अगला मुकाबला 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. ऐसे में देखना होगा कि धोनी अगले मैच तक भी फिट हो पाते हैं या नहीं.

KKR में लौटा भारत का नंबर-1 गेंदबाज

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी खुशखबरी मिली है. वरुण चक्रवर्ती चोट से ठीक होकर प्लेइंग 11 में लौट आए हैं. उन्होंने केकेआर के लिए आखिरी मैच 2 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ खेला था. लेकिन इसके बाद वह चोट के चलते टीम से बाहर थे. ये सीजन उनके लिए अभी तक कुछ खास भी नहीं रहा है. उन्होंने 2 मैच खेले हैं, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर सके हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह.

कोलकाता नाइट राइडर्स की की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com