रायबरेली में हाइड्रा क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

रायबरेली : यूपी के रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में साइकिल से सामान खरीदने आए एक व्यक्ति को हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गयाराहगीरों ने साइकिल सवार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की शिनाख्त हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि गुरु प्रसाद किसी काम से थुलवासा बाजार आए थे.इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए.











