कोरबा में बंद गोबर गैस टैंक में मिला 2 साल के मासूम का शव, गांव में मातम

कोरबा : दर्री थाना अंतर्गत बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव की घटना है जहा मंगलवार की सुबह 2 साल के मासूम हर्ष कंवर की उसके ही घर के बाड़ी के बन्द पड़े गोबर गैस टैंक में मिलने से सनसनी फैल गया.पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बरेलीमुंडा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना पहुच कर सूचना दिया कि उसका दो साल का पोता हर्ष कंवर उसके साथ घर पर था और अचानक से लापता हो गया जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नही चल सका.प्रमोद कंवर ने अपने पोते की खोजबीन गांव आसपास खेल मैदान पड़ोसियों के घर और घर के कुआ और झाड़ियों में किया लेकिन पता नही चल सका.

सूचना पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार की सुबह गांव पहुच कर जांच शुरू की घर के आंगन कुआं और आसपास झाड़ियां में तलाश शुरू की इस दौरान घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में गोबर गैस के लिए टैंक बनाया गया था जो बंद पड़ा हुआ था और चैंबर खुला था उसे पर पानी भरा हुआ था.संदेह होने पर पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी को थोड़ा खाली कराया गया इस दौरान मासूम का शव टैंक के अंदर मिला.घटना के बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई.
बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार का बड़ा बेटा लक्ष्मी कंवर और उसकी बहु कुछ मन पहले तमिलनाडु कमाने खाने के लिए गए हुए हैं उनका इकलौता पुत्र हर्ष कंवर को उसके दादा के पास छोड़कर गए हुए हैं उनका कहना था कि जब वह तमिलनाडु में अच्छे से कमाने लगेंगे और व्यवस्थित हो जाएंगे तब एक बार आकर उसे अपने साथ लेकर जाएंगे लेकिन उनके आने से पहले ही हर्ष की मौत हो गई जिससे परिवार बेहद दुखी और शोक के माहौल में है परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है.
लक्ष्मी कंवर का एकलौता पुत्र था हर्ष वही इस घटना की सूचना उनके माता-पिता को फोन कर परिजनों ने दी है.
इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कल गुम होने की सूचना मिली थी जहां आसपास खोजबीन की गई।शव बरामद किया गया है जांच की जा रही है.











