बिहार: सुपौल में सनसनी, मस्जिद के बाथरूम से युवक का लाश बरामद

सुपौल: सुपौल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, मस्जिद के बाथरुम से एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल आपको बता दे कि प्रतापगंंज बाजार के थाना रोड स्थित मस्जिद के बाथरुम से एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया है.

लाश की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बीरपुर, सुरेन्द्र कुमार ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ मस्जिद प्रांगण पहुंच लाश को अपने कब्जे में कर लिया. तत्कालिक अनुसंधान के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भिजवा दिया है. मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के इस्लामपुर गांव निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रुप में की गई है. मृतक मूल रुप से राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी थे.

मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लगभग चार साल पूर्व इन्टरनेट मीडिया के माध्यम से उन दोनों की दोस्ती हुई. फिर जाकर वे दोनों प्रतापगंंज से भागकर राजस्थान में शादी रचा कर लगभग वहां एक वर्ष रही. वहां से आकर वे लोग बिहार के पूर्णिया में रहने लगे. इस दौरान एक पुत्री व एक पुत्र भी हुआ. पूर्णिया में रहते हुए अश्विनी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गए. धर्म परिवर्तन के बाद से वे बीते दस माह से इस्लामपुर में ही रह रहे थे. उनका अश्विनी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई. जिसके बाद वे इस्लामपुर से यह कहकर निकले कि वे घर जा रहे हैं. लेकिन वे घर न जाकर यहां रुक गए. जिसकी सूचना उन्हें भी मिली.

बताया जाता है कि नमाज पढ़ने लोगों की भीड़ जब मस्जिद पहुंचे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा अन्दर से बंद था. बाथरुम का दरवाजा बंद देख लोगों ने खुलवाने का भरसक प्रयास किया. आखिरकार जब दरवाजा को तोड़ा गया तो सबके होश उड़ गए. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के घरवालों को भी दी गई है. अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close