रीवा: मंगलम पार्क के पास नहर में मिला युवक का शव, शहर में फैली सनसनी

रीवा: शहर के मंगलम पार्क के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नहर के पानी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त श्री युत नगर निवासी जय सिंह बघेल (38 वर्ष) के रूप में की गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत पानी में डूबने के कारण होना बताया जा रहा है। हालांकि, जय सिंह नहर तक कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com