इतनी सी बात पर मौत! 500 रुपए वापस मांगने पर युवक को बेरहमी से मार डाला

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश : संस्कारधानी जबलपुर में शराब पीने के लिए दिए 500 रुपए वापस लेने को लेकर यह विवाद हुआ। वारदात के बाद फरार हुए हत्यारों को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
गोहलपुर में रहने वाला हिमांशु सोनी, देव निवासी कटंगी और अंकू तीनों दोस्त हैं.बुधवार सुबह करीब 6 बजे पुराने बस स्टैंड के पास बैठकर शराब पीने के लिए पैसे इकट्ठे कर रहे थे.500 रुपए जुड़े.इसी बीच वहां पर आकाश (मृतक) भी गया, जो तीनों को जानता था.आकाश ने कहा इतनी सुबह शराब की दुकान खुली नहीं है, पर मेरे पास रखी है। रुपए दो मैं लाकर देता हूं.

इतना कहने के बाद मृतक ने 500 रुपए लिए और वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद आकाश खाली हाथ आते हुए दिखाई दिया.आरोपियों ने जब पूछा कि शराब कहां है, तो इस पर आकाश ने कहा कि नहीं मिली.उससे 500 रुपए मांगे तो कहने लगा कि नहीं है.इतना सुनते ही आकाश से आरोपियों का विवाद होने लगा.

आरोपियों को इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने आकाश की गर्दन पकड़कर घसीटा और पुराने बस स्टैंड के पास ले गए. यहां पर तीनों उसके साथ विवाद करने लगे। बार-बार आरोपी 500 रुपए मांग रहे थे, जब आकाश ने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने उसे जमीन पर पटका और पास ही रखे बड़े-बड़े दो पत्थर उठाए और उसके सिर और सीने में तीन बार पटके, इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सुबह-सुबह घर से गायब हुए बेटे आकाश को मां कलावती बाई भी तलाश कर रही थी.वह कृषि उपज मंडी मेन रोड पहुंची, जहां बसंत और जगदीश खड़े हुए मिले.उन्होंने बताया कि 2-3 लड़के अक्कू उर्फ आकाश को पकड़कर पुराने बस स्टैंड तरफ ले गए हैं, भागते हुए वह पहुंची तो देखा कि आकाश रोड किनारे औंधे मुंह पड़ा था.
सिर, मुंह से खून निकल रहा था.अंकू अंधरा, हिमांशु सोनी और देव, पास ही खड़े थे.हिमांशु हाथ में पत्थर लिए था जो उसने आकाश के सिर में पटक दिया.देव और अंकू उसे लात मार रहे थे.मां ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया तो तीनों शांतिनगर तरफ भाग गए. बेटे को देखा तो मौत हो चुकी थी.
हत्या की जानकारी लगते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा.मृतक की मां कलावती बाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि खिन्नी मोहल्ला कोतवाली में घर है.बेटा आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार ऑटो चलाता था.
सुबह लगभग 5:30 बजे आकाश सोकर उठा और उससे चाय पीने के बाद कहा कि थोड़ी देर बाद घूमकर आता हूं.जब काफी देर तक वह नहीं आया तो उसे तलाश किया.पुराने बस स्टैंड के पास हिमांश-देव और अंकू ने पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी.









