छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजने की मांग

रायपुर। सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा को दो सीटों में से एक सीट से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को भेजने की मांग की है। समाज ने इसके लिए बैठक कर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से आग्रह किया है। सतनामी समाज का कहना है कि राज्य सतनामी समाज की आबादी करीब 50 लाख है, उसके मुताबिक़ प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। अभी राज्य में अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा की एक सीट आरक्षित है।

सतनामी समाज ने कहा है कि भाजपा ने भूषणलाल जांगड़े को राज्य सभा में भेजा था , उसके बाद समाज का कोई प्रतिनिधि राज्यसभा में नहीं गया है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कौशल ने राज्य सभा में छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व के लिए मांग की है।

close