Dhanteras Date 2025- धनतेरस 2025: 18 अक्टूबर को मनाएं धनतेरस का पावन पर्व, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त!

Dhanteras Date 2025/हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। यह दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे भक्तों को सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
Dhanteras Date 2025/लोगों के मन में अक्सर धनतेरस की सही तिथि को लेकर दुविधा रहती है कि यह 18 अक्टूबर को है या 19 को। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस की सही तिथि और इस दिन खरीदारी व पूजा करने का शुभ मुहूर्त।
धनतेरस की सही तिथि (Dhanteras Date 2025):
इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। वहीं, त्रयोदशी तिथि की समाप्ति अगले दिन, यानी 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर होगी। चूंकि धनतेरस की पूजा मुख्य रूप से प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में की जाती है और प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को ही रहेगी, इसलिए धनतेरस का पावन त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को ही मनाया जाएगा।
धनतेरस के दिन खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त:Dhanteras Date 2025
धनतेरस पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का होता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात्रि 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
इस शुभ मुहूर्त के दौरान आप पूजन के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं।
खरीदारी का शुभ समय: धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ समय दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से ही शुरू हो जाएगा, जब त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ होगा।
इस दिन आप अपनी इच्छानुसार सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का अन्य सामान खरीद सकते हैं। झाड़ू खरीदना भी इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
Dhanteras Date 2025/धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी घर में बरकत लाती है और धन-संपदा में वृद्धि करती है। तो इस बार 18 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी और पूजन कर मां लक्ष्मी और कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त करें।











