डौंडी में कर्मचारियों के बीच विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया हमला

डौंडी नगर पंचायत में शनिवार सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की बताई जा रही है।

विवाद के बाद किया हमला

जानकारी के अनुसार, सफाई कार्य के दौरान ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी और सफाईकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गिरवर ने रम्हू भुआर्य (50) और प्रेमलाल भुआर्य (45) पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद दोनों घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com