किसी भी एसी के कुलीन कैपेसिटी को बगैर जाने न ख़रीदे एसी ?

बढ़ती गर्मी को देखते हुऐ कई लोग बिना जाने कोई भी एसी खरीद लेते है।आइये हम ये जानते है की हमें किन बातो का ध्यान रख कर एसी लेना चाहिए। ज्यादातर लोग बिना जाने रूम के हिसाब से 1 टन,1.5 टन या 2 टन वाले एसी खरीद लेते है। कई लोग तो कूलिंग कपैसिटी के बारे में न तो ध्यान देते है न कुछ इसके बारे में जानते है और इसी कारण वो गलती कर बिठाते है। तो आइये जाने की यह कूलिंग कैपेसिटी क्या है?

क्या है कूलिंग कैपेसिटी?

एसी के टन और दूसरे फीचर्स के बाद कूलिंग कैपेसिटी पर भी ध्यान जरूर दीजियेगा। कूलिंग कैपेसिटी यह दर्शाता है की एसी रूम में कितनी गर्मी को निकलने में सक्षम होता है। यह भी जरूर ध्यान दीजियेगा कि जितनी ज्यादा एसी की कूलिंग कैपेसिटी होगी उतनी ज्यादा एरिया की गर्मी को हटाने में सक्षम होगा। आपको कूलिंग कैपेसिटी की जानकारी एसी यूनिट पर लगे रेटिंग स्टार पर इसकी जानकारी मिल जाएगी।

1.5 एसी कितनी कूलिंग कैपेसिटी के साथ आता है ?

1.5 टन 3 स्टार एसी आपको कई अलग अलग कूलिंग कैपेसिटी के साथ मिल सकता है, आपको हम बतादे की 1.5 क्षमता वाला एसी सामान्य कैपेसिटी के साथ आता है तो आप गलत है। फ्लिपकार्ट और अमेजन में सारे कंपनियों के एसी को देख कर हमें ये पता चला है की 1.5 टन वाले एसी 3300W, 4750W, 5000W, 5050W, 5200W और 5400W तक की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आते हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close