मलमास में शाम को करें तुसली से जुड़ा ये एक खास उपाय, घर में लक्ष्मी का होगा स्थायी वास!

इन दिनों अधिकमास चल रहा है. ये माह 15 जून तक रहेगा. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, क्योंकि ये माह भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित किया गया है. इस मास को मलमास भी कहा जाता है. ये माह पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप, साधना आदि के लिए होता है. मलमास में इन कामों से बहुत पुण्य प्राप्त होता है. मलमास में तुलसी पूजा भी बहुत लाभकारी मानी गई है.
तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. इस मास में शाम के समय तुलसी का एक विशेष उपाय अवश्य करना चाहिए. इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
शाम के समय करें यह उपाय
मलमास के महीने में सुबह तुलसी मेंं दुध मिला हुआ जल चढ़ाएं. इसके बाद शाम में पौधे के पास गाय के घी का एक दीपक जरूर जलाएं. दीपक के नीचे थोड़े से अक्षत जरूर रखें. दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप भी करते रहें. मान्यताओं के अनुसार, मलमास में शाम के समय इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है.
मलमास में तुलसी को अर्पित करें ये चीज
मलमास के किसी भी दिन (रविवार और एकादशी को छोड़कर) सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में साफ जल लेकर उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इसके बाद इस जल को मन ही मन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे पर अर्पित कर दें. मलमास में यह उपाय करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है. इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
तुलसी के पौधे को रविवार और एकादशी के दिन भूलकर भी न छुएं और न ही इन दिनों में तुलसी पर जल चढ़ाएं. मलमास में में तुलसी का पौधा सूख गया है, तो उसे हटाकर एक नया पौधा लगाएं. मान्यता है कि सूखे हुए तुलसी के पौधे से वास्तु दोष उत्पन्न होता है.











