30 फीसदी घरेलू उत्पादन बढ़ा, रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

ईरान-इजराइल और अमेरिका में जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में संकट और होर्मुज स्ट्रेट में गतिरोध से देश में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता जताई जा रही है. इस चिंता के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कालाबाजारी को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है और साफ कर दिया कि देश में कुकिंग गैस को लेकर कोई संकट नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में क्रूड की 258 मिलियन टन रिफाइनरी की क्षमता है, जो सौ फीसदी चल रही है. सीएनजी और पीएनजी सुचारू रूप से सौ फीसदी मुहैया करायी जा रही है.
उन्हो्ंने कहा कि मुख्य शहरों में कॉमर्शियल उपभोक्ता सीजीडी से बात कर पीएनजी कनेक्शन लें. इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल मुहैया है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि लूज पेट्रोल या डीजल नहीं लें. एक घटना सामने आई और एक्शन लिया गया है.