दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली: दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सरला माहेश्वरी ने एंकरिंग के दौरान अपनी शांत डिलीवरी, सटीक उच्चारण और स्क्रीन पर शानदार मौजूदगी से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। वह लगभग तीन दशकों तक भारतीय न्यूज में एक सम्मानित हस्ती रहीं। उनकी बेहद नरम आवाज और शानदार प्रेजेंटेशन ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास जगह दिलाई।











