राजधानी में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार, रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक के पास मिला 80 लाख का कोकीन

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली. मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com